मझौलिया पश्चिम चम्पारण:-अवैध 240 लीटर किरासन तेल पकड़ाया
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-एस डीएम के निर्देश पर मझौलिया प्रखण्ड के पारस पकड़ी चौक से धुरी साह के घर से किरासन तेल 240 लीटर शुक्रवार की रात्री पकड़ा गया|एमओ मझौलिया राजन पाण्डेय,एमओ योगापट्टी रामदेव मंडल व मझौलिया के एस आई सुधीर कुमार ने अवैध किरासन तेल की भण्डार की सूचना पर संयुक्त रूप से छापेमारी की|एक पखवारे पूर्व मे प्रभात खबर व मीडिया दर्शन एंव दैनिक खोज खबर वेव पोर्टल मे प्रमुखता से छपा था|जिससे प्रशासन हरकत मे आ गयी एंव किरासन तेल की तस्करी पर छापेमारी की योजना बनाई|एमो ओ राजन पाण्डेय ने बताया की दर्जनों खाली जरकिन समेत 240 लीटर किरोसिन तेल पकड़ा गया है|मझौलिया थाना मे जल्द ही धुरी साह पर किरासन की तस्करी का प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।




Recent Comments