दैनिक खोज खबर के लिये पतरघट से ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट :-

बैठक को संबोधित करते जाप नेता

पतरघट (सहरसा) : प्रखंड के पतरघट बाजार स्थित शुक्रवार को सहयोग अस्पताल के परिसर में युवा शक्ति एवं जाप कार्यकर्त्ताओ की बैठक 3 मई को मधेपुरा रासबिहारी उच्च विद्यालय के प्रागण में आयोजित विश्वासघात व सह सम्मान रेली को सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया है । 
जाप छात्र परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जाप के जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम एवं युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव की उपस्थिति में पार्टी के नेताओं ने सुबे के मुखिया नीतिश कुमार एवं लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि इन नेताओं के साजिश के तहत ही हमलोगों का सम्मानित सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अपमानित कर षड्यंत्र रच कर जेल भेजा गया । 
मौके पर मौजूद जाप नेता श्यामकिशोर सिंह परिकल्पना, रमण कुमार, मुकेश कुमार, मिश्रीलाल यादव उर्फ पप्पू यादव, मो करीम, भोलू राउत, प्रिंस, संतोष, मो इरफान, पप्पू यादव, रंजन यादव आदि ।