सीरिया, फ़ुरात डैम तबाही के कगार पर, हज़ारों लोगों की जान ख़तरे में
सीरिया के उत्तरी शहर रक़्क़ा के निकट स्थित फ़ुरात डैम पर हुए आतंकी हमले के कारण इस डैम की सप्लाई सेवा ठप्प हो गयी है।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार फ़ुरात डैम के एक इन्जीनियर का कहना है कि आतंकवादियों की गोलाबारी की वजह से विद्युत उपकेन्द्र ख़राब हो गया है। विशेषज्ञ का कहना है कि बिजली घर के आसपास होने वाली भीषण बमबारी की वहज से वहां जाना असंभव है।
विशेषज्ञों के अनुसार डैम के पानी के सतह से ऊपर जाने के कारण आसपास की नदियों में बाढ़ आ जाएगी और कृषि ज़मीनें तबाह हो जाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते इसका कोई उपाय न निकाला गया तो क्षेत्र के हज़ारों लोगों की जान को ख़तरा है।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने अमरीका के हवाई हमले और दाइश के हमले में डैम की तबाही की स्थिति में मानवीय त्रासदी के उत्पन्न होने की ओर से सचेत किया था।
ज्ञात रहे कि अरब और कुर्द सैनिकों के मिलकर बनी सीरियन डेमोक्रेटिक सेना फ़ुरात डैम पर नियंत्रण प्राप्त करने के लिए दाइश से तबक़ा शहर के निकट युद्ध कर रहे हैं। इस डैम और तबक़ा शहर पर दाइश का नियंत्रण है।





Recent Comments