नये उपभोक्ताओं को नही मिल रहा राशन का गेँहू
फ़िरोज़ खान
बारां 29 अप्रेल । कसबनोनेरा सहरिया कालोनी के नए राशन कार्ड उपभोक्ताओ को गेंहू नही मिल रहा है । रामेश्वर, रामस्वरूप, सिंधु, रामदयाल, नरेश, जालम, बारेलाल, चंपा, धन्ना, शंकर, महेश, धनराज, आदि उपभोक्ताओं को लंबे समय से राशन का गेंहू नही मिल रहा है । इन परिवारों को राशन का गेँहू नही मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इन लोगो ने बताया कि नये राशन कार्ड बनाये काफी समय हो गया । उसके बाद भी अभी तक डीलर द्वारा हमारे राशनकार्ड से सामग्री देना चालू नही किया है ।




Recent Comments