•दुबई में अंग्रेज़ी नववर्ष के स्वागत व पिकनिक मनाने की तैयारी में जुटे “भोजपुरिया समाज” के लोग

दुबई : अंग्रेज़ी वर्ष 2020के स्वागत की तैयारी को लेकर “भोजपुरिया समाज दुबई” के लोगों में उत्साह शुरू है। नववर्ष मनाने के लिए लोग अपने-अपने बजट के अनुसार खरीदारी करने में जुटे है।
•हालांकि 1 जनवरी बुधवार दिसंबर को अधिकांश कामकाजी लोगों ने छुट्टी का फायदा उठाते खरीदारी कर रहे है। नववर्ष की पौ फटते ही लोगों के जीवन की नये साल की नई उन्नति का सवेरा हुआ।

इसलिए अधिकांश लोग नववर्ष की सुबह सवेरे जगकर एक दूसरे को शुभकामना दे रहे हैं। पंकज कुमार भोजपुरिया ने फोन पर बताया की नववर्ष की सुबह से ही दुबई में भोजपुरी भाषी लोग मंदिरों में पहुंचकर पूजा पाठ में जुट गये हैं।
युवाओं की टोली जगह-जगह पिकनिक मनाते नज़र आ रही है और नववर्ष के स्वागत के तौर तरीके में काफी बदलाव सा आने लगा है।
रात के बारह बजते ही दुबई में जगह-जगह आतिशबाजी की आवाज के बीच हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामना व्हाट्सएप, एसएमएस व मोबाइल से आने लगते हैं।
सर्द मौसम के बीच पिकनिक स्पॉट पहुंचकर पिकनिक मनाने की तैयारी चल रही है। नये वर्ष का जश्न मनाने के लिए “भोजपुरिया समाज दुबई” की टोली अपना-अपना पड़ाव डालने के लिए निरीक्षण करने लगे हैं।
आज ग्रीक पार्क दुबई में 12 बजे दिन से 5 बजे शाम तक गाने बजाने और अन्य खेलो के साथ
“भोजपुरिया समाज दुबई” की टोली पिकनिक मनाकर अंग्रेज़ी नववर्ष का पहला दिन बिताने जा रहे हैं।

“भोजपुरिया समाज दुबई”की टोली के प्रमुख लोगो में प्रमोद सिंह, राकेश सिंह , हेमंत सिंह, विजय ओझा, मुरलीधर पांडे, संजय मिश्रा, प्रवीन सिंह, दिलीप पांडे, पंकज कुमार भोजपुरिया और डाक्टर जाहीद भाई के साथ अन्य भोजपुरी भाषी लोग आज दुबई में अंग्रेज़ी नववर्ष के स्वागत व पिकनिक मनाने और मंदिर दर्शन करने के तैयारी में जुट चुके है।




Recent Comments