मजदूर दिवस पर श्रमिक उत्पीडन के खिलाफ सीटू ने लिया संघर्षो को तेज करने का संकल्प
सविता उपाध्याय
लखनऊ 1 मई। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जनपद गौतमबुद्धनगर में सीटू कार्याकताओं/मजदूरों द्वारा धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सीटू जिला कमेटी द्वारा जनपद में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये सीटू कार्यालय एवं विभिन्न संस्थानों पर झण्डा रोहण, प्रभात फेरी आम सभा आदि कार्यक्रम हुए वही मई दिवस के प्रेरणस्त्रोत महान क्रान्तिकारी शहीदों की याद में सुरजपुर ग्रेटर नोएडा में विशाल जन सभा और संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया सभा की अध्यक्षता करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि एक समय था जब मजदूरों के लिए काम के घन्धे की कोई सीमा नहीं थी और उनके हक अधिकारों के लिए कोई कानून नहीं था 8 घंटे काम की मांग को लेकर पहली मई 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में पूंजीपतियों से अपने हक और इंसाफ की मांग करते मजूदरों पर उद्योपतियों की पीठू सरकार की पुलिस ने निर्दयतापूर्ण हमला कर बहुत सारे मजदूरों की हत्या कर दी उस दिन बहे मजदरों के खून से ही रंग कर दुनिया के मजदूरों के झण्डे का रंग लाल हुआ और तभी से दुनिया के मजदूरों ने लाल झण्डे के साथ मई दिवस को मनाना शुरू किया उन्होंने कहा कि जहा हम शिकागो के बलिदानी मजदूरों को श्रद्धांजिल देते है और मजदूरों पर हो रहे दमन शोषण उत्पीडन के खिलाफ संधर्ष को तेज करने की प्रेरणा लेते है सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता किसान सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कामरेड डी0पी0 सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रेदश की योगी सरकार मेहनतकश मजदूरों-किसानों के हक अधिकारों पर जबरदस्त हमले कर रही और उन्हें गुलामी, बेरोजगारी व गरीबी में धकेला जा रहा है उनसे उनकी जमीने, रोजगार उनके अधिकार व उनकी आजीविका को छीना जा रहा और संधषों के बल पर हासिल श्रम कानूनों को उद्योगपतियों के हित में बदला जा रहा है इतना ही नहीं जनता के बुनियादी जनवादी अधिकारों पर भी गंभीर हमला किया जा रहा है असहमति को खत्म करने की कोशिश की जा रही। सवाल करने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है और धर्म, जाति क्षेत्र, लिंग के आधार पर मजदूर-किसान की एकता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।सविता उपाध्याय
उक्त हालात के खिलाफ सिर्फ लाल झण्डा ही मुकावला कर सकता है और जब तक दुनिया में शोषण रहेगा तब तक मई दिवस व लाल झण्डे की सार्थकता बनी रहेगी और समाजवाद में ही मजदूरों का जीवन बेहतर हो सकेगा उन्होंने सरकार की मजदूर-किसान विरोधी जन विरोधी व राष्ट्र विरोधी नव उदारवादी नीतियों के खिलाफ अपने संघर्षो को मजबूत करने की अपील किया, सीटू दिल्ली एन0सी0आर0 राज्य कमेटी अध्यक्ष कामरेड वीरेन्द गोड़ ने शोषणकारी पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ लड़ने के लिए मेहनतकश मजदूरों-किसानों को प्रेरित किया और कहा कि शोषण व अत्याचार के खिलाफ सीटू अपना लाल झंडा, लेकर आवाज बुलन्द करता रहेगा और एक मनुष्य द्वारा दूसरे मनुष्य के शोषण से रहित समाज के निर्माण तक संधर्ष जारी रखेगा, सीटू जिला महासचिव रामसागर ने जनपद में मजदरों पर हो रहे दमन शोषण उत्पीडन को रेखांकित करते हुए मजदूरों की विभिन्न मांगों/ समस्याओं पर पूरे मई माह मे जन जारूकता अभियान चलाते हुए 30 मई 2017 को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार आक्रोश प्रर्दषन करने का ऐलान किया कार्यक्रम में रागनी गायक व कलाकार रतन गम्भीर ने क्रान्तीकारी गीतों के माध्यम से सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों पर जमकर प्रहार किया साथ ही कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये। सभा को सीटू नेता कामरेड मुकेश कुमार सिंह, रामस्वारथ, भरत डेन्जर, सुरेन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, जागेन्द सैनी, हुक्म सिंह, डा0 रूपेश वर्मा, गजेन्द्र सिंह खारी, तेजवीर सिंह, मास्टर सरदाराम भाटी, लता सिंह, रोमाशर्मा, आशा यादव, नरेन्द पाण्डे, राजकरण सिंह, वशिष्ठ मिश्रा, रविन्द्र कुमार साह, सचिन शर्मा, हरेन्द्र खारी, सलमु सैफी, लायक हुसैन आदि वरिष्ठ मजदूर व किसान नेताओं ने सम्बोधित किया वहीं मई दिवस के कार्यक्रमों में मजदूरों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।




Recent Comments