*भागलपुर:जात नहीं जमात चाहिए शोषितों को अधिकार चाहिए*
👈कुमार गौरव”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
जात नहीं जमात चाहिए शोषितों को अधिकार चाहिए, जो दलित पौनियाँ का काम करेगा वही देस पर राज करेगा । ये नारा सोमवार को भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के प्रशाल कक्ष में बुलंद किया गया ।
मौका था दलित पौनियाँ शोषण मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मजदूर दिवस मनाने का । इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो मजदुर किसान दलित शोषित वंचित समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जयप्रकाश महाविद्यालय नारायणपुर के प्राचार्य प्रो डॉ विभांषु मंडल दे दीप प्रज्जवलित कर किया । अपने उद्घाटन भाषण में श्री मंडल ने कहा कि पहले हमारा समाज ( पौनियाँ समाज) उच्च वर्गों की गुलामी करता था और अब दबंगों की गुलामी कर रहा है।
*पढ़ना चाहे युवा मैं दूंगा खर्च: प्राचार्य*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो मैं गरीब छात्रों की मदद के लिए हमेसा तत्पर रहता हूँ परंतु अगर कोई पौनियाँ समाज का बेटा बेटी जो पढाई इसलिए छोड़ रहे हैं कि उनके पास किताबों कपड़ो के लिए पैसे नहीं हैं तो वे मेरे पास आएं मै उसकी पूरी मदद करूँगा। अगर कोई छात्र इंजिनियरिंग ,एम बी ए ,बी बी ए करना चाहे तो मैं उन्हें पूरी खर्च दूंगा।
संगठन के संस्थापक ने संगठन के विस्तार और निबंधन की बात कही तथा पुर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पर्चाधरी ने संगठन के नियमावली को सबो के सामने रखा ।कुछ संसोधन वाले विन्दुओं को छोड़कर सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वयोवृद्ध समाजसेवी सेवानिवृत शिक्षक सुदामा साह खेल प्रशिक्षक गौतम प्रीतम गांधी विचार विभाग के शोध छात्र रंजीत कुमार मंडल ,अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के भागलपुर जिलाध्यक्ष मणिकांत ठाकुर नवगछिया पुलिस जिला के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर ,जे पी कॉलेज के जन्तुविज्ञान के प्राध्यापक मो इंतखाब अली उर्फ़ लल्लू , बढ़ई महासंघ के सचिव मणिभूषण शर्मा ,अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के प्रखंड अध्यक्ष अजय रविदास रजक संघ के सुमन कुमार रजक डोम समाज के श्रवण कुमार अम्बेडकर जवडिस् दास आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
मौके पर उमेश शर्मा प्रमोद कुमार मधुरमिलन नायक जगदीस दास महेस्वर रविदास अधिवक्ता गोपाल कृष्ण अधिवक्ता सुभाष चंद्र ठाकुर रघुनन्दन ठाकुर राजेन्द्र ठाकुर सहित सैकडों लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन छात्रनेता कुमार गौरव ने किया ।




Recent Comments