भाजपा विधायक के बोलो से मिडिया जगत में उबाल माफी मांगे बंसल
राकेश फौजदार
भरतपुर 27 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर से भाजपा विधायक विजय बसंल को लेकर अब पत्रकारों ने भी मोर्चा खोल दिया है। गोौरतलब है कि दलित संगठन पहले से ही उनके बिबादित बोलो केो लेकर खफा है।राजधानी जयपुर में पत्रकारों ने विधायक विजय बंसल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर स्टेच्यू सर्किल पर सभा की और विधायक को बर्खास्त नहीं करने पर सूबे के सभी जिलों में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की चेतावनी दी।पत्रकारों ने कहा की विधानसभा उपाध्यक्ष ने सरकार और पार्टी को भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन सरकार और पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।गौरतलब है कि दलित सेना के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमार के साथ बातचीत के दौरान बीजेपी विधायक विजय बंसल द्वारा मीडिया को गालियां देने का ओडियो वायरल होने के बाद पत्रकारो में नाराजगी है। गुरूवार को स्टेच्यु सर्किल पर एकत्रित हुए पिंकसिटी प्रेस क्लब के महासचिव मुकेश मीणा, उपाध्यक्ष अभय जोशी, कोषाध्यक्ष राहुल गोतम, कार्यकारिणी सदस्य विमल तंवर, पुष्पेंद्र सिंह, गिर्राज गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष हरीश गुप्ता, महासचिव संजीव पचोरी, पत्रकार ट्रस्ट आॅफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष एस.एन. गोतम, जार के राहुल गोतम व अन्य,पत्रकार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष रोहित सोनी, विकास शर्मा सहित अन्य सभी पदाधिकारियों ने बीजेपी विधायक की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए अगले 24 घंटे में माफी मांगने का प्रस्ताव पास किया है। विधानसभा अध्यक्ष से विधायक को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है।




Recent Comments