नौतन:– सड़क टूटा यातायात बाधित –मुख्य मार्ग से भी टूटा सम्पर्क 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — गंडक नदी मे मंगलवार को एक-एक जलस्तर मे बृधी होने से राजवाही सेमराही और चटीया दियर मंगल पूर का सम्पर्क मुख्य सड़क मार्ग से टुट गया है जिससे लोगो मे निराशा  का माहौल कायम है क्योंकि खेती का समय होने से समस्या उत्पन्न हो गई है भिखम सहनी चंद्रिका यादव सीता देवी अजय कुमार गुडू कुमार आदि ने बताया कि मंगलवार के दिन गंडक नदी मे एकाएक जलस्तर मे बृधी होने से पानी का दबाव सड़क के उपर बढ गया दबाव तेज होने से सड़क टुट कर बह गया। 
जिसके कारण चार –पाँच गांव के लोगो को परेशानी झेलनी पड़ रही है खेती का समय सड़क का यह हाल है ज्ञात हो कि यह बेतिया जिला के नौतन प्रखंड तथा गोपाल गंज जिला के यादव पूर प्रखंड के  सीमा पर बसे गांव है यहा तक पहुँचते — पहुंचते सरकार की विकास की योजना अपना दम  तोड़ देती है इन क्षेत्रो पर ना  किसी अधिकारी व ना ही किसी  जनप्रतिनिधि का ध्यान रहता है यह क्षेत्र विकास कार्यो से कोषो दूर है जबकि बेतिया गोपाल गंज मुख्य सड़क मार्ग से बिलकुल सटा हुआ है स्थानीय लोगो ने दोनो जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाये ताकि स्थानीय गांव के लोगो को परेशानी इस निजात मिल सके ।