भाजपा जहाजपुर ग्रामीण मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा
आज़ाद नेब
जहाजपुर- 22 अप्रैल। भा ज पा ग्रामीण मण्डल जहाजपुर की कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल की सहमति से जहाजपुर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक ने मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा की। मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा में जहाजपुर विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रधान शिवजीराम मीणा की सहमति भी ली गईभाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी कैलाश सोनी ने बताया कि भाजपा ग्रामीण मण्डल जहाजपुर की मण्डल कार्यकारिणी में -महामंत्री रामभंवर सिंह कानावत (आमल्दा), घीसालाल जैन (भरणी कला)उपाध्यक्ष रामदयाल जाट (पण्डेर), देवकिशन धाकड़ (फलासिया),मांगीलाल जैन (बावड़ी),रमेशचन्द्र पारीक (पीपलुन्द),देवकरण छीपा (अमरगढ़), शंकरलाल धाकड़ (हसेड़ा)मंत्री बद्री चन्द जाट (टिठोड़ी),सत्यनारायण शर्मा (पण्डेर),कैलाश कीर (बगुदार),उदयलाल धाकड़ (भगुनगर), रामगोपाल टाक (गुढ़ा), दुर्गालाल पारीक (खजुरी)कोषाध्यक्ष,सत्यनारायण जाट (भोपालपुरा)को नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि नव गठित कार्यकारिणी राजस्थान सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएँ |




Recent Comments