*भागलपुर:छात्र लोजपा ने बिजली बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री का पुतला फुका*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर” भागलपुर👉
जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत हिंदी बाजार चौक पर छात्र लोजपा के द्वारा बिहार के ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर जमकर गरीबों को सताना बंद करो, ऊर्जा मंत्री हाय हाय, नीतीश कुमार मुर्दाबाद, ऊर्जा मंत्री होश में आओ आदि जमकर नारेबाजी की गयी। ज्ञात हो की हाल ही में बिजली बढ़ोतरी हुई है, सरकार हरेक गॉवो में बिजली पहुचाने को कहकर अपनी पीठ भले ही थपथपा ले मगर आज भी कई गांव ऐसे है जहाँ आज तक बिहार सरकार की बिजली का नाम निशान नही है अगर सरकार उस गांव में बिजली दे भी देगी तो वंहा के जनता क्या बिजली ले पायेगी। छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रभु प्रिंस ने कहा कि ऊर्जा मंत्री से अनुरोध है कि जल्द से जल्द फैसला वापिस ले या इस्तीफा दे वरना हमलोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का शंखनाद करेंगे। इस तरह एका-एक 55% रेट बढ़ाना बिहार के गरीबों को लालटेन युग में जीने को मजबूर करना है जो कि सरासर अन्याय है सरकार कहती है हम गरीबो कल्याण करेगे मैं बिहार के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूँ क्या गरीबो को अंधेरा में रखकर कल्याण होगा।
इस मौके पर तेतरी पंचायत छात्र अध्यक्ष वैभव राय, अंकित कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी गौतम सिंह, बमबम प्रीत, जिला उपाध्यक्ष अंकित कश्यप आदि दर्जनों छात्र मौजूद थे।




Recent Comments