
आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुआ हंगामा,मारपीट में कई लोग हुए घायल
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट
मशरक से धनौती गयी बारात में आर्केस्ट्रा देखने के दौरान फरमाइसी गीत नही गाने पर नर्तकी के साथ गाली गलौज व मारपीट के बाद बराती सराती के बीच भी कुर्सी चला खुब मारपीट किये जाने का समाचार है। घायल लोग चोरी छिपे इलाज निजी चिकित्सकों के पास करा रहे है। मारपीट की घटना शुरू होते ही बारात मे भगदर मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। जो जहा मिला उसी से मारपीट करने लगा। कई लोगो को चोटे लगी है। पर किसी ने भी सरकारी अस्पताल में भर्ती नही हुआ है। घायल लोग अपना इलाज चोरी छिपे निजी चिकित्सकों के पास करा रहे है। मिली सूचनानुसार मशरक के त्रिलोकीनाथ तिवारी के पुत्र का बारात पानापुर थाना क्षेत्र के धनौती गांव में गई थी। बारात में रात्रि पहर में महफिल सजा हुआ था। आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। बीच बीच में कभी बाराती पार्टी तो कभी सराती पार्टी के लोग फरमाइसी गीत आर्केस्ट्रा पार्टी के द्वारा बजवा रहे थे। तथा नर्तकी का नृत्य हो रहा था। इसी बीच दोनों तरफ से हम तो हम पर बवाल मच गया। एक युवक स्टेज पर चढ़ गया, तथा नर्तकी को पकड़ अश्लील हरकत करने लगा। देखते ही देखते गाली गलौज व मारपीट ने महाभारत का दृश्य पकड़ लिया। कुर्सिया चलने लगी। समियाना का चोट भी चल रहा था। कई घायल हुए। भगदड़ मच गई।




Recent Comments