​*भागलपुर:मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री की निकाली गयी अर्थी जुलुस*
👈पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज खबर”भागलपुर👉
समान काम के बदले समान वेतन के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव के दौरान बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के शिक्षकों पर बिहार सरकार द्वारा लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन के इस्तेमाल के विरोध में आज जिले के  बीआरसी रंगरा चौक प्रखंड में सभी शिक्षक एकत्रित होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के अर्थी जुलूस को निकाल कर रंगरा गांव होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे।

 जहां श्मशान में मुर्दो का स्वरुप देकर मुख्यमंत्री नितीश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी को जलाया गया व पुनः पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं रंगरा प्रखंड वरीय साधनसेवी रंगरा चौक मुकेश मंडल ने कहा कि बिहार में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या हो रही है शिक्षक अपने जायज मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन एवं घेराव कर रहे थे उस पर लाठी चार्ज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं खेदजनक है शिक्षकों का वाजिब हक है समान कार्य के बदले समान वेतन माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा भी समान काम समान वेतन संबंधी नए आदेश पारित हो चुका है उसी के संदर्व में बिहार के सभी नियोजित शिक्षक यह मांग कर रहे हैं। 

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, राजेश प्रसाद सिंह, प्रभात कुमार, प्रदर्शित, धर्मवीर दास, पिंकी कुमारी, पुनम कुमारी, चंदन देवी, सुनील कुमार यादव, मनबोध कुमार पाल, आराधना देवी, संयुक्ता कुमारी, बलराम कुमार, जयप्रकाश मंडल सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।