जौधपुर:RMMS ने किया राज्यमंत्री और प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत
आज़ाद नेब ( azadnb55@gmail.com )
जयपुर 18 मई। राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा जोधपुर इकाई ने गुरुवार को सर्किट हॉउस में राजस्थान उर्दू एकेडमी राज्यमंत्री अशरफ अली ख़िलजी और आरएमएमएस प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरपर्सन रहमतुल्लाह खान का साफ व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जोधपुर जिलाध्यक्ष अनीश खान पठान ने बताया कि आरएमएमएस के प्रदेशाध्यक्ष सैयद साहेबे आलम साहब के निर्देशानुसार जोधपुर संभाग नाजिम व प्रदेश संरक्षक हमीम साहब की अध्यक्षता में आरएमएमएस की बैठक रखी गई जिसमें संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तय की गई। साथ ही जयपुर से आये प्रदेश प्रवक्ता रहमतुल्लाह खान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप के कार्य करने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि जो कार्यकर्ता 90 दिन तक सक्रियता के साथ कार्य नही कर पाते हैं उन्हें तुरंत निष्कासित कर दिया जायेगा।




Recent Comments