बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन का अद्भुत प्रयास,24 घंटे लगातार पेंटिंग
 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ(Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 13 मई। राजस्थान राज्य बाल सरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी (राज्य मंत्री) के आज के आगाज को देख लोगों के मुह से बरबस ही निकल पड़ा वहा आज के वक़्त में भी इतनी कर्मठ ,इतनी मन की नर्म जो बच्चो के लिए इतनी निष्ठा से समर्पित व्यक्तित्व ।
     बीकानेर में आज ब्लड केंसर और थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चो को समर्पित बिना रुके ,बिना थके लगातार 24 घंटे पेंटिंग बनाने के लिये कुंची हाथ में उठाई राजस्थान राज्य बाल सरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमति मनन चुतुर्वेदी ने और बच्चो में खुशिया बाटने के संकल्प के साथ ।
    श्रीमति मनन चतुर्वेदी के इस अभियान की बीकानेर में शरुआत सर्किट हाउस से जागरूकता रैली के साथ हुई जिसमें बालक बालिकाओं ने रक्तदान महादान का नारा देते हुए जूनागढ़ पहुचे जहा मनन चुतुर्वेदी ने 24 घंटे पेंटिंग का आगाज शरू किया इस अवसर पर समाजिक संगठनों के साथ बीकानेर का आम अवाम मौजूद था और अब भी है क्योंकि यह कल शाम 5 बजे तक सतत चलता रहेगा ।
     वही एबीवीपी महानगर मंत्री मनीषा जोधा, भाजपा आईटी सेल के देहात अध्यक्ष दिलीप सिंह, एडवोकेट हनुमान चौधरी, हरी सिंह उटाम्बर, रणवीर सिंह रुगड़ी, मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह सरवड़ी ने मनन चतुर्वेदी जी का स्वागत किया तो वही सेकड़ो की संख्या में अभी भी लोग जूनागढ़ किले के सामने मोजुद है ।