पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी( मार्क्सवादी ) की बिहार राज्य कमिटी के सचिव का.अवधेश कुमार ने बिजली की दरों में हुई बेतहाशा वृध्दि पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि बढ़ रही महँगाई ,बेरोज़गारी ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था जहाँ भारी सुधार कि आवश्यकता है ।जहाँ बड़े पैमाने पर बिजली से रोजगार के लिए प्रोत्साहन की जरुरत है ।वहाँ घरेलू उपभोक्ताओं पर 6 रुपये से 8 रुपये प्रति यूनिट तक दर बढ़ा कर जनता को नीजी कम्पनियों के हाथों खुली लूट का छूट दिया जा रहा है ।इसलिए बिहार सरकार इसे अविलंब वापस ले ,अन्यथा इसके विरुध्द हमें संघर्ष में जाना होगा ।
2013 में भी बिजली के दामों में भारी वृद्धि की गयी थी ।उस समय भी हमें महँगी बिजली विरोधी संघर्ष चलाना पड़ा था और हजारों किसानों ने बेतिया में मुख्यमंत्री के कारवां को घेरा था ।जिससे पुलिस पदाधिकारियों के काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका था ।





Recent Comments