बेतिया नगर भवन में संकल्प स्कालरशिप सेमिनार का आयोजन !
दैनिक खोज खबर संवाददाता शमीम कमर रेयाज़ी के कलम से 👉 बेतिया प.चंपारण  नगर भवन में आयोजित रोज़माइन एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक भब्य सेमिनार का आयोजन हुवा जिस की अध्यक्षता दिल्ली से आये गंगा ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के ex.डायरेक्टर श्री भारत कुमार ने की इस सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य था की हर वो गरीब मजबूर छात्र जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा को जारी नहीं रख सकता और उसकी पढ़ाई बिच में खत्म होजाती है ।वैसे छात्रों के लिए रोज़माइन ट्रस्ट कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपना इतिहासिक रोल अदा कर रही है अब तक रोज़माइन से स्कालरशिप 100%पाने वाले छात्रो की संख्या चार हज़ार के आंकड़े को भी पार कर गई है । इस का श्रेह रोज़माइन के चेयरमैन श्री अवैस अंबर के नाम जाता है जिन की अनथक प्रयास और गरीब बच्चों को उच्चय तकनीकी शिक्षा दिलाने का सपना सराहनिय है । 
श्री आवैस अम्बर ने अपने संबोधन में कहा की आज बेतिया चंपारण में हम ने अपने ट्रस्ट का शाखा स्थापित कर यह संकल्प लिया है की चंपारण के आखरी घर तक हमारा यह सन्देश पहुंचे रोज़माइन  अपने वादे पे प्रतिबध्य है । श्री अवैस अंबर एक नेशनल कैरियर कौन्सेलर भी हैं छात्रों ने अपने कैरियर के बारे में अनगिनत प्रश्न भी पूछे जिसका उत्तर बहुत ही अच्छे ढंग से श्री अवैस अंबर ने दिया । सेमिनार में बोलते हुए अवैस अंबर ने उपस्तिथ सभी छात्र छात्राओं से वचन भी लिया की रोज़माइन के सौजन्य से पढाई पूरी करने के बाद हर छात्र एक गरीब बच्चे को अवश्य अपने खर्चे से पढ़ायेगा , और समाज में फैले दहेज़ जैसा अभिशाप और जानलेवा बीमारी को देश से समाप्त करने में एक आवाज़ बनेंगा ।
हरयाणा से चंपारण की धरती पे आये प्रोफेसर नितिन जैन ने बेहतर उच्चय शिक्षा पे अपना बहुत ही अच्छे विचार रखे जिस से छात्रों को अपने कैरियर की सही पहचान होसके , श्रीदेवी ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के डायरेक्टर श्री k s  रामाकृष्ण ने अपने संबोधन में कहा की रोज़माइन का इतिहासिक कार्य को देख हम ने अपने कालेज में बहुत सारी सीट रोज़माइन के लिए रिजर्ब कर रखी है और मुझे ख़ुशी होती है की गरीब बच्चों का उद्धार हमारे हाथों हो जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रोज़गार से जुड़ेंगे । इन के अलावा प्रोफेसर अश्विनी कुमार ने उच्चय शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की आजके इस महंगे समय में शिक्षा भी महंगी होगयी है जिसे हर छात्र नहीं पा सकता है ऐसे समय में रोज़माइन का प्रयास सराहनीय है । 
बेतिया विधायक श्री मदन मोहन तिवारी ने अवैस अंबर को बधाई देते हुए कहा की ऐसे पूण्य कार्य के लिए रोज़माइन ने अपना शाखा कार्यालय को स्थापित कर चंपारण वासियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है जिस से बहुत सारे उच्चय तकनीकी शिक्षा से वंचित छात्रों का सपना पूरा होसकेगा । धर्म गुरु मौलाना नजमुद्दीन कासमी और श्री शैलेश उपाध्याय नेपाली बाबा भी उपस्तिथ रहे और अपने विचार से अवगत कराया । आखिर में रोज़माइन के बेतिया जिला कोर्डिनेटर शाहबुद्दीन ने धनयेवाद सभी अतिथियों को दिया इस महाआयोजन के मंच संचालन लेखक स्पीकर शमीम कमर रेयाज़ी ने की ।