नौतन:- शिक्षको के लेट लतीफ रवैये से परेशान होकर छात्रो ने किया प्रदर्शन 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –प्रखंड के बरदाहा पंचायत के घोठा टोला मडूवाहा के राजकिय प्राथमिक विद्यालय मे बुधवार को छात्र छात्राओ ने शिक्षको के लेट लतीफ रवैये को लेकर विधायल परिसर मे प्रदर्शन कर अपने आक्रोश जताते हुये बताया कि इस विधालय के शिक्षक कभी भी समय से विधालय नही आते है और कभी-कभी मध्याह्न भोजन भी नही बनता है सभी कार्य शिक्षक अपनी मनमानी तरीके से करते है प्रदर्शन मे दीपक कुमार रितु राज कुमार आर्चना कुमारी खुश्बू कुमारी नेशा कुमारी चंदशेखर कुमार राजीव कुमार रोहित कुमार सनी कुमार नितेश कुमार रवि कुमार सरोज कुमारी पुजा कुमारी शिल्पा कुमारी मामता कुमारी सहित सैकड़ो छात्र छात्राऐ उपस्थित रहे वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निवास राम से इस संबंध मे बताया कि बच्चे देश के भविष्य होते है  और इनके साथ खिलवाड़ करने वाला सजा का हक दार होगा इन सभी शिक्षको के उपर त्वरित बिभागीऐ कार्रवाई की जाएगी ।