पेट्रोल लीकेज होने से कार में लगी आग
ए.के.केशकर
फतेहपुर 28 अप्रैल। जिले के हथगाव थाना क्षेत्र के मोहलिया गाँव के पास चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गयी गाडी में धुँआ निकलता देख ड्राइवर ने गाडी रोक दिया गाडी में सभी बैठे यात्री तुरंत गाडी से उतर कर बाहर निकले देखते ही देखते कार आग के शोले में तब्दील हो गयी चारो तरफ दूर दूर तक पानी और आबादी का नामोनिशान नहीं था ।वरना शायद कार को जलने से बचाया जा सकता था,कार में आग लगने का कारण पेट्रोल का लीक होना बताया जा रहा हैं ।वही मौकेे पर पुलिस ने पहुंचकर सवारियों का दुःख दर्द जाना और पूरे मामले की छान बीन में जुट गयी।कार सवार फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवी गंज मोहल्ले के निवासी हैं जो किसी अपने निजी कार्य से गुलारी गाँव गये थे।लौटते समय यह घटना हुयी कोई हताहत नहीं हुआ ।




Recent Comments