योगापट्टी:– ​चोरी की बाईक दस लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार।।।        
     
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापटटी प्रखंड क्षेत्र के चौमुखा गांव मे गुरूवार की शाम  पुलिस ने छापेमारी कर दस लीटर चुलाई शराब के साथ एक चोरी की बाईक और एक कारोबारी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । गिरफ्तार कारोबारी की पहचान थाना क्षेत्र के बगही निवासी संजय मुखिया पिता भिखारी मुखिया के रूप मे हुई  है । थानाध्यक्ष विवेक कुमार  जयसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चमुखा गांव की मुख्य सड़क पर चेकिंग शुरू कर दिया । तभी एक बाईक पर दस लीटर चुलाई शराब लदा कारोबारी को पुलिस ने रोक कर जांच किया । जांच के क्रम मे चुलाई शराब के दस लीटर एक गैलन जप्त किया गया । बाईक के कागजात की पुलिस ने माग किया तो शराब कारोबारी की ओर से कोई कागजात प्रस्तुत नही किया गया उन्होने बताया कि जप्त बाईक चोरी की प्रतित हो रही है । थाना प्रभारी ने बताया कि गहन तलाशी मे चोरी की बाईक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 H 5382 पर दस लीटर चुलाई शराब को जप्त कर कारोबारी संजय मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया