कश्मीर में आतंकियों ने 4 वारदातों को दिया अंजाम, 2 लोगों को गोलियों से भूना
एस.के उपाध्याय
जम्मू 17 अप्रैल। घाटी में हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। आतंकियों ने रविवार को ताबड़तोड़ चार वारदातों को अंजाम दिया। सुरक्षा बलों पर दो स्थानों पर हमले किए, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया। एक एडवोकेट और इख्वान कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के पिंजूरा गांव में पूर्व सरकारी वकील और नेकां नेता शब्बीर कुले के रिश्तेदार इम्तियाज खान (36 साल) की रविवार रात आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
बताते हैं कि तीन आतंकी उसके घर में जबरन घुसे और उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी भाग निकले। बताते हैं कि शब्बीर विधानसभा चुनाव में नेकां प्रत्याशी भी रहा है जिसके साथ इम्तियाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। बांदीपोरा जिले के हाजिन गांव में रविवार की रात आतंकियों ने धावा बोलकर इख्वान कमांडर राशिद बिल्ला की हत्या कर दी।




Recent Comments