बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं का आह्वान: आमीन पठान

रवि कुमार
कामां 23 अप्रैल। राजस्थान हज कमेटी के चेयरमैन आमीन पठान ने रविवार को नगर तहसील के गांव सिंघावली में एक निजी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की इस दौरान पठान ने मेव समाज के लोगों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा समाज के उत्थान लेकर चर्चा करते हुए समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की और बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का आह्वान किया इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खां मेवाती ,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अली हुसैन,जिला वक्फ
कमेटी के सदर मुंशी खान गिरदावर ,साकिर अली ,तनवीर अहमद, सौदान खान ,इदरीस खान ,कामां नगर पालिका उपाध्यक्ष निहाल सिंह मीणा सहित अन्य लोग मौजूद थे




Recent Comments