ट्रक के टक्कर से युवक घायल, रेफर

रिपोर्ट : परवेज अख्तर/सिवान,बड़हरिया (सिवान) :

रविवार की रात्रि करीब 8 बजे

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के

समीप बड़हरिया-तरवारा रोड पर ट्रक के टक्कर से स्कूटी चालक

गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों

ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। वहां उसकी स्थिति गंभीर होने

के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल इंदौली निवासी जतनपाल का पुत्र अरुण पाल (30) है।

बताया जाा है कि अरुण पाल स्कूटी से बड़हरिया बाजार में

कुछ सामान खरीद कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहा था तभी

बड़हरिया से तरवारा की ओर जा रहा ट्रक ने टक्कर मार दिया जिससे

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजारवासियों के सहयोग से

उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने

के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।