बून्दी: जिले को डिजिटल संचार से मिलेगा लाभ
दूर संचार सलाहकार समिति सदस्यों की बेठक सम्पन्न
भूरे खां
बून्दी 28 अप्रैल। बून्दी दूर संचार सलाहकार समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। जिला दूर संचार विभाग प्रबन्धक कार्यालय में गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित बैठक में जिला दूर संचार विभाग के प्रबंधक बालकृष्ण अग्रवाल, सहायक महाप्रबन्धक प्रशासन अब्दुल रऊप, दूर संचार सलाहकार समिति सदस्य अंचल राठौर एडवोकेट, हरि सिंह हाड़ा, रामदेव गोचर, उपमण्डल अभियंता योजना बत्तीलाल मीणा, बून्दी कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी चन्द्रप्रकाश मीणा, कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी फोन रामनारायण महावर, कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी ग्रामीण आर. पी. शर्मा, कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी के. पाटन राकेश मेवाड़ा, मुख्य लेखाकार सुरेश पराशर, उपमण्डल अधिकारी एनआरआई आर. के. जैन, कनिष्ठ दूर संचार अधिकारी सीएससी गिर्राज गौत्तम, नफीश मोहम्मद आदि मौजूद थे। दूर संचार सलाहकार समिति सदस्य अंचल राठौर एडवोकेट ने कहा कि भारत के प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी के मिशन प्रत्येक जिला डिजिटल संचार से जुड़े जिले के नोजवान के साथ हर अंतिम व्यक्ति तक दूर संचार की योजनाओं का मिले लाभ। अंचल राठौर ने बून्दी जिला मुख्यालय में मोबाईल, फोन में नेटवर्किंग आदि की समस्याओ के साथ बालचन्दपाड़ा क्षेत्र में देशी विदेशी पर्यटकों को नेट, फोन में की समस्याए है वही देवपुरा में मोबाइल रेंज की समस्या से निजात मिले। बून्दी शहर में रानी जी बावड़ी, गुरुनानक कॉलोनी, जिला कलेक्ट्रेट आदि में वाई फाई सुविधा का समय समय बढ़ाने आदि की बात रखी। केम्प आयोजित कर आमजन को मोबाइल 3 जी सिम उपलब्ध हो। दूर संचार विभाग में रिक्त अधिकरियों के पद पर नए अधिकारी लगाने के लिए सांसद ओम बिरला के समक्ष मांग रखी जावेगी। हरी सिंह ने नमाना में नए टावर लगाने की बात रखी, रामदेव गोचर ने हिण्डोली में मोबाईल टावर ग्रामीण क्षेत्र में जहाँ डिमांड के हिसाब से लगाया जावे।
भारत सरकार का उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड की योजनाओं आदि के बारे में विचार विमर्श किया गया।बैठक के प्रारम्भ में प्रबन्धक बालकृष्ण अग्रवाल ने दूर संचार सलाहकार समिति सदस्य अंचल राठौर एडवोकेट, हरि सिंह हाड़ा, रामदेव गोचर का स्वागत किया गया। बेठक का संचालन आर.के. जैन ने किया।




Recent Comments