जिन परिवारों के पास जॉब कार्ड नही है, उन्हें जारी करे
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
बुधवार, 05 अप्रैल.जयपुर। ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारोें के पास महात्मा गांधी नरेगा योजना के जॉब कार्ड नहीं है और परिवार जॉब कार्ड बनवाने की इच्छा रखते हैं। तो उन्हें 30 मई 2017 तक जॉब कार्ड जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाए। ठाकुर ने जनगणना डाटा के अनुसार राज्य में 20.65 लाख भूमिहीन श्रमिकों में से 2.06 लाख परिवारों का ही सर्वे किए जाने की बात कही। उन्होंने 16 जिलों में अभी तक 10 प्रतिशत से कम परिवारों का सर्वे किए जाने को गम्भीरता से लेते हुए पुनः निर्देश दिए कि 30 अप्रेल 2017 तक परिवारों का सर्वे आवश्यक रूप से पूर्ण कराएं।




Recent Comments