सारण :​मढौरा में जदयू का संपन्न हुई बैठक 
——-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
मढ़ौरा (सारण)
प्रखंड जदयू की एक बैठक स्थानीय गढ़देवी मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुई I बैठक में जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम उर्फ राजू ने कार्यकर्ताओ को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के क्रियावान्यन के लिए प्रशिक्षित किया I अल्ताफ आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है I इस योजना के सफल संचालन से गांव की दशा बदलेगी और विकास गांव तक पहुंच सकेगा I जदयू कार्यकर्ता के लिए इन योजनाओ कि वेहतर समझ रखना आवश्यक है I कार्यकर्त्ता की समझ से ही योजना को वेहतर ढंग से लागु किया जा सकता है I इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ता में विश्वास एवं उर्जा प्रदान करने का प्रयास किया और उन्हें सरकार की योजना से गांव गांव जाकर लोगो को जागरूक करने का आह्वान किया I जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही राजनीतिक पार्टी का बल है और जदयू सत्ता में है तो इनके कार्यकर्ता की विशेष जिम्मेवारी है कि वे लोगो से जुड़ाव रखे और उनकी समस्या का निराकरण कराये I बैठक की अध्यक्षता कर रहे सदर अध्यक्ष बलिराम  उर्फ गामा सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी तरह से निष्ठावान है और उन्हें जो निर्देश मिलेगा उसे पूरा करेंगे I बैठक में जिला से नवल कुशवाहा,राजीव राम,वजैर अहमद के साथ मदन कुशवाहा,प्रो योगेन्द्र सिंह,भगवान राम,संजय कुमार सिंह,उपेन्द्र मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे I