सीवान:ठीकेदार ने स्कूल को बनाया गोदाम,पठन-पाठन मे हो रही असुविधा 
—–
सचिन पान्डे की रिपोर्ट 
—-
सिसवन (सीवान) 
सिसवन प्रखंड के नोनीयापट्टी गांव के नया प्रथमिक स्कूल नोनीयापट्टी को ही बिजली के ठिकेदारो ने गोदाम बना दिया है ।
संजय दुबे उर्फ गुड्डू के अनुसार
वर्षों पहले बिजली के कामकाज​करने के लिए आए ठिकेदारो ने स्कूल के अधिकारियों से बात कर के रहने के लिए जगह ले लिया और धिरे-धिरे वहां​ अपना समान लेकर रखते गया।
           जब बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत हो ने लगी तो गांव के ही संजय दुबे उर्फ गुड्डू  ने स्कूल के मास्टर जी से बिजली कर्मचारियों को हटवाने को कहा पर मास्टर जी इस बात में असमर्थता​ जताई ।
       तब संजय दुबे उर्फ गुड्डू ने सुचना के अधिकार के तहत प्रखंड़ विकास पदाधिकारी सिसवन से इस बाबत जानकारी मांगी है कि कितने दिनों के लिए स्कूल को और कितने भाड़े पर दिया गया है ।
     समाजिक कार्यकर्ता संजय दुबे उर्फ गुड्डू ने कहा बिजली के रखें समान से बच्चों को खेलने​ और पढ़ें में दिक्कत का सामना करना परता है  रुम में रखें समान के चलते बच्चों को कभी कभी बाहर बैठकर पढ़ना परता है।