बीकानेर:बिजली निजीकरण पर कांग्रेस का “हल्ला बोल” विधुत विभाग के दफ्तरो के लगाये ताले 
यह तो प्रथम चरण,दूसरा चरण इससे भी आक्रामक होगा -यशपाल गहलोत
उधर निजी कंपनी सी ई एस सी घर घर पहुचा रही हैं ,सहयोग पत्र

भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ (Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 9 मई। शहर की बिजली व्यवस्था को निजीकरण की राह पर धकेलने के राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और क्षेत्र की जनता ने मिलकर अलग अलग स्थानों पर विधुत विभाग के स्टेशनों पर प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध करते हुए दफ्तर खाली करवाये और ताले जड़ दिये ।
  आज विरोध प्रदर्शन के तहत भीनासर सब स्टेशन पर युथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिसनाराम सियाग वरिष्ठ नेता वल्लभ कोचर पार्षद हजारी देवड़ा पार्षद नंदू गहलोत सुमित कोचर मेक्स नायक पूर्व सरपंच हेमंत सिंह यादव अकरम अली रितेश सेवग भीखाराम मेघवाल मदनसियाग धुडाराम नायक मगन महाराज संगम चोपड़ा के साथ भीनासर गंगाशहर इलाके के आमजन शामिल थे वही गौशाला सब स्टेशन पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी युथ उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग मुमताज बानो,ओबी सी प्रकोष्ठ सचिव ममता सोनी शहर कांग्रेस सचिव अब्दुल रहमान लोदरा सोहन चौधरी अकबर खादी जगदीश पड़िहार मुनीर अहमद अकबर जोइया सुनील सारस्वत एन डी कादरी के साथ साथ बंगला नगर गजनेर रोड क्षेत्र के लोग शामिल थे तो शहर के 
सेटेलाइट हॉस्पिटल सब स्टेशन पर पूर्व पार्षद हरिशंकर नायक सरस्वती लेघा जुले खा नूरजहाँ हजन मूली देवी लियाकत अली मोहमद सफी भीखाराम मंगतुराम पूनमचन्द बबलू रघुवीर महबूब अली के साथ चौखूंटी क्षेत्र प्रताप बस्ती चाँद बस्ती के लोग शामिल थे वही सोनगिरि कुँआ सब स्टेशन पर पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद पूर्व पार्षद रमजान अली कच्छावा पार्षद मोहमद अख्तर कलीम महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव आशा देवी स्वामी अल्पसंख्यक अध्यक्ष अमजद अब्बासी एस्टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोवर्धन मीणा मोहमद अल्ताफ के साथ सोनगिरि कुँआ दाऊजी रोड के लोग शामिल थे और
चौतीना सब स्टेशन पर पूर्व पार्षद आनंद सिंह सोढ़ा शहर कांग्रेस सचिव फिरोज भाटी एजाज पठान जिला सचिव करणीसिंह राजपुरोहित  हाजी खा आनंद सिंह राठौड़ पूर्व पार्षद मगन गुरु अजय सिंह भवानीशंकर कौशिक प्रदीप सिंह के साथ साथ मिनर्वा टाकीज के पास वकीलो की गली मोर्डन मार्केट चौतिना क्षेत्र के व्यापारी शामिल थे वही
गोगागेट सब स्टेशन पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ब्लॉक सचिव सुमित जोशी संध्या दिवेदी मणिशंकर पियूष भूपेंद्र के साथ बांद्रा बॉस गोगागेट नायको का मोहल्ला गुर्जर बस्ती के लोग शामिल हुए
और व्यास कॉलोनी सब स्टेशन पर उपाध्यक्ष कमला देवी विश्नोई जितेंद्र सिंह रायसर पार्षद मनोज नायक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राधा देवी भार्गव गोपीराम विश्नोई के साथ साथ व्यास कॉलोनी क्षेत्र के लोग शामिल हुए ।
   आज के प्रदर्शन पर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की बिजली निजीकरण पर कांग्रेस  “हल्ला बोल”
कार्यक्रम का यह प्रथम चरण है और बीकानेर की बिजली व्यवस्था को किसी भी सूरत में निजी कंपनी के हाथो में नहीं जाने देंगे आज का यह प्रथम चरण कांग्रेस के आक्रामक आंदोलन का हिस्सा है दूसरा चरण इस से भी ज्यादा आक्रामक होगा और निजी कंपनी को बीकानेर छोड़ना ही पड़ेगा ।
   वही दूसरी और निजी कंपनी सी ई एस सी लिमिटेड आर पी संजय गोयनका ग्रुप जिसके साथ जोधपुर विधुत वितरण निगम का टॉय अप हुआ है उस कंपनी ने पूरे शहर में घर घर हर उपभोक्ता तक सहयोग पत्र भिजवाना शरु कर दिया है और सहयोग की उम्मीद के साथ अछी सेवा का वादा कर रही हैं, कंपनी अमर नाथ सिंह की और से जारी यह पत्र व्यक्तिगत रूप से उपभोक्ता तक पहुचाया जा रहा है ।