सारण:कोपा पुलिस ने शराब की खेप के साथ चार धंधेबाज को दबोचा
—–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
कोपा –
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए शराब की बड़ी खेप के साथ चार धन्धेबाजो को गिरफ्तार किया वहीं धन्धे मे शामिल एक स्पलेंडर बाईक को भी जब्त किया है।इस आशय की जानकारी देते हुए। थानाध्यक्ष। मनीष कुमार ने बताया कि चारों। धन्धेबाजो के पास से 17कार्टून तथा 20 बोतलें कुल 836बोतलें सभी रायल स्टेज तथा आफिसर्स च्वायस की बोतलें बरामद की गयी है।इस थन्धे में प्रयुक्त स्पलेण्डर प्रो बाईक को भी जब्त किया गया है।इसमें शामिल कोपा थाना के मुसेहरी ग्राम वासी गांधी राय, शशिकान्त राय ,वहींअनवल टोला के विनय कुमार सिंह तथा लालमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि चारो पर प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है।समाचार प्रेषण तक सभी आरोपियो को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।




Recent Comments