हिंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर आयोजित की गई पार्टी
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
रमजान का पवित्र महीने में इबादत का दौर जारी है।मुस्लिम भाई उमस और गर्मी के बीच रोजा रखकर खुदा की इबादत में मशरूफ है।वही आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह इफ्तार का प्रोग्राम भी हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हो रहे हैं।वही अनुमंडल अंतर्गत हाई स्कूल परिसर में रमजान के मुबारक मौके पर हिंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से शुक्रवार को दावत- ए- इफ्तार का आयोजन किया गया.इस मौके पर बड़ी तादाद में रोजेदारों ने शिरकत की.दावत-ए-इफ्तार के तुरंत बाद स्कूल परिसर में ही नमाज अदा की गई.दावत – ए – इफ्तार में शामिल होने वालों में अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत, भाजपा नेता रितेश रंजन, नप उपाध्यक्ष विकास कुमार, रोजवैली स्कुल के डारेक्टर राजीव कुमार, एहसान आलम, अबु ओसामा, मेराज आलम, रमन कुमार, जाकिर हुसैन सहित अन्य मौजूद थे.इस मौके पर क्लब सदस्य मो हसनैन मोहसिन, रंजीत कुमार, मन्नान आलम, गुलशन कुमार, मो बॉबी, जितेन कुमार, मो जावेद, धन्नू, मोनू, मो कालू, छोटू, मो वकील आलम, अभिषेक, सोनू, अमित, राधे, हेमांशु, जानू सहित अन्य मौजूद थे।