महाशिवरात्रि पर श्रधालुओं ने चढ़ायी 40 किलों का लड्डू -:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज-:
“””””””””””
आस्था और प्रतिभा का मिला जुला रुप बुधवार को प्रभुनाथ नगर स्तिथ शिवमंदिर में देखने को मिला ।प्रभुनाथ नगर मुहल्ले में चलने वाले इंस्पायर पब्लिक स्कूल के प्राचार्या स्वाति भारद्वाज एवं संचालिका श्रीमति प्रतिभा एवं ब्रजेश पांडेय ने चालीस किलो वजन के विशाल लड्डू शिव मंदिर में स्थापित भगवान शंकर को चढ़ाया ।

इस सम्बन्ध में स्कूल के संचालक ब्रजेश पांडे ने बताया कि मेरे स्कूल के दो छात्रों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में सफलता हासिल किया है जिससे स्कूल में और परिजनों में काफी खुशी व्याप्त हो गया है । स्कूल के सभी कर्मियों के आपसी सहयोग से इस विशाल लड्डू को भगवान शंकर के चरणों में अर्पित करने का ख्याल दिल में आया कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन इसका आयोजन किया जाय । इसको लेकर स्कूल के पदाधिकारी , कर्मियों तथा कई छात्रों ने बुधवार की सुबह शिवमंदिर में पूजा अर्चना करते हुये प्रसाद के रुप में चालीस किलो वजन के निर्मित विशाल लड्डू को चढ़ाया ।




Recent Comments