बनास नदी किनारे अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप 
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 17 मई। राजस्थान के सवाई माधोपुर में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के श्यामोली गांव के पास बनास नदी किनारे एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिलने से बजरी माफियाओं में हडक़ंप मच गया। घटनास्थल पहुंचे पुलिस बल ने शव को नदी किनारे पानी से बाहर निकाला। मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल पर करौली से एफएसएल टीम बुलाकर साक्षय जुटाए है।थानाधिकारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।