सत्र खत्म होने पर, शिक्षा विभाग अब बांट रहा🚲 साइकिलें
कई स्कूलों में अभी तक नही बंटी साइकिले
नसीम अली
गैरतगंज 1 अप्रैल । शिक्षा विभाग गैरतगंज द्वारा पूरा शैक्षणिक सत्र निकल जाने के बाद अब कुछ स्कूलों में साइकिल वितरित की औपचारिकता की जा रही है। तो कई स्कूलों में तो अभी तक साइकिल वितरण का कार्य नही हो सका। जिसके चलते शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में शिक्षा विभाग सुस्त दिखाई दे रहा है।
शनिवार को नगर के टेकापार कालोनी स्थित सरकारी मिडिल स्कूल के 22 बच्चों को साइकिलों का वितरण विभाग द्वारा किया गया। 2016-17 शैक्षणिक सत्र निकल जाने के बाद साइकिल वितरण करना समझ के परे है जबकि अब स्कूली छात्र छात्राओं की परीक्षाएं पूरी होने पर है और ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद वे अपने घर रहेंगे। छात्र छात्राओं ने पूरे वर्ष पैदल ही स्कूल जाकर पढ़ाई की।पूरे साल मुसीबत झेलने के बाद छात्र छात्राओं को अब शिक्षा विभाग के अधिकारी कुम्भकर्णीय नींद से जागकर साइकिल वितरण का कार्य कर रहे है सूत्रों की माने तो विकासखंड के कई स्कूलों में अभी भी साइकिल वितरण का कार्य नही हो पाया है ऐसे में शासन की महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में शिक्षा विभाग के अधिकारी पलीता लगा रहे है।




Recent Comments