पंचायत में वाड सदस्य की भागीदारी सुनिश्चित हो: गोस्वामी
मांझी से सचिन पाण्डेय
मांझी (सारण)
गुरुवार को मांझी प्रखंड पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में जैतपुर पंचायत के उप मुखिया उमेश गोस्वामी ने सरकार से मांग की वार्ड सदस्य को पंचायत में भागीदारी सुनिश्चित सरकार करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी मांझी को दिये गयें गेयापन में उमेश गोस्वामी ने मांग की है कि वार्ड सदस्य को जीवन बीमा , परिवार का कराया जायें। पंचायत सचिव द्वारा हर महिने बैठक पंचायत में हो। सात निश्चय कि राशि पंचायत द्वारा चुने गए वार्ड सदस्य और वार्ड से  चुनें गऐ अध्यक्ष द्वारा निकाली जऐ । पंचायत में मुखिया द्वारा चयनित कार्य का सुचना सारे वार्ड सदस्य को दिया जाए। सभा को उमेश गोस्वामी उप मुखिया, अषोक श्रीवास्तव, अवधेश राम सहित सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया।