प्रशिक्षण शिविर में जुआ खेलते मिले गुरुजन मीडिया को देख भाग खड़े हुए
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 17 मई। राजस्थान के धौलपुर में सैपऊ उपखण्ड मुख्यालय के देवनारायण छात्रावास में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे शिक्षकों में उस समय भगदड़ मच गई जब मिडियाकर्मी अपने कैमरों के साथ बहा जा पहुचे। मीडिया की भनक लगते ही शिक्षकों में अफरा तफरी मच गई और वे चेहरे छुपाकर भागने लगे। जब इस सन्दर्भ में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मीडिया ने बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस अफरा-तफरी में जुआ खेल रहे शिक्षक ताश के पत्तों को फर्श पर ही छोड़ भाग गए।