बस-टैम्पों भिड़ंत में दो जने घायल
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 17 मई। राजस्थान के धौलपुर में बाड़ी कस्बे के बसेड़ी रोड़ पर कृषि उपज मण्डी के पास बस और टैम्पों में आमने सामने की भिड़ंत में टैम्पों सवार दो जने घायल हो गए। घायलो को पुलिस ने सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें धौलपुर रैफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक़ बाड़ी से बसेड़ी की ओर जा रही निजी बस और बसेड़ी से बाड़ी की ओर आ रहे टैम्पों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टैम्पों में सवार दिलीप पुत्र अतरसिंह ठाकुर गांव मढई व सुरेन्द्र ठाकुर निवासी सिंगाईच गम्भीर रूप से घायल हो गए।




Recent Comments