सारण:आपसी विवाद मे मारपीट, एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल

विपिन कु की रिपोर्ट मढ़ौरा सारण गौरा ओपी थाना क्षेत्र के औदालपट्टी गांव में गुरुवार को एक आपसी विवाद में दो पक्षो के बिच झड़प हो गया.

देखते देखते ही दोनों पक्षो के बिच जमकर मारपीट हुआ जिसमे लाठी डंडे व ईट पत्थर तलवार  भी चले जिसमे पिता सहित दो पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसे परिजनों ने आनन फ़ानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में लाया गया वहीं इलाज के बाद चिकित्सक ने पिता सहित दोनों पुत्र को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल राकेश कुमार सिंह उर्फ़ मंटू सिंह ने बताया की पहले से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर ओमप्रकाश सिंह ने आज सुबह ही अपने परिवार के साथ आकर झगड़ा करने लगे व कहने लगे की जमीनी विवाद को सुलह कर लिया जाए। वहीँ इनकार करने पर उन्होंने मारपीट करने लगे और धमकी भी देने लगे.

उन्होंने बताया की जमीनी विवाद का मामला न्यायालय में है. वहीं उन्होंने मौके पर मढ़ौरा थाना को सुचना दिया लेकिन मढ़ौरा थाना नहीं पंहुच पाया जिसे और मामला आगे बढ़ गया.विवाद को बढ़ता देख थाना को भी सूचित किया गया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।

अगर सही समय पर पुलिस पहुंती होती तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने मांग की उनलोगो पर उचित कार्रवाई हो ताकि वे आगे इस तरह की हरकत नहीं कर सके।

घायल में उक्त व्यक्ति औदाल पट्टी गांव का रामनरायन सिंह, राकेश सिंह उर्फ़ मंटू सिंह, विजय सिंह शामिल है. समाचार लिखे जाने तक किसी के तरफ से प्रथमिकी दर्ज नही हुआ था.