सहरसा- डेक्स रिपोटर,दैनिक खोज खबर
बनमनखी अनुमंडल के स्वतंत्रता सैनानियों को उनके घर पर पहली वार सम्मानित किया गया। चम्पारण सतयाग्रह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष पर बिहार सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम  आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी पंकज कुमार पाल ने बनमनखी अनुमंडल के सात स्वतंत्रता सैनानियों की सुची जारी किया था जिन्हें घर पर जा कर सम्मानित करने के लिए तीन वरीय पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया था।प्रतिनियुक्त पदाधिकारी में पूर्णियां के  जिला कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सच्चीदानंद सुमन सामिल थे।सोमवार को अनुमंडल के जानकीनगर थाना क्षेत्र के तीन स्वतंत्रता सैनानी क्रमशः नारायण दास, दूनी लाल मंडल, नयन बासो देवी को घर पर सम्मानित किया तो बनमनखी थाना क्षेत्र के स्वतंत्रता सैनानी के आश्रित मो सुमित्रा देवी पति-स्व गणेश लाल मंडल, मो राधिका देवी पति-टुधनाथ, मो अमला देवी पति-स्व धर्मचन्द्र भगत,प्रमिला साहा पति- स्व नकछेदी साह को उनके घर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर संम्मानित किया गया।मौके पर वक्ताओं ने अनुमंडल के स्वतंत्रता सैनानी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला तथा बिहार सरकार से आवंटित विशेष कीट को सप्रेम भेंट किया ।
प्रखंड के पिपरा पंचायत स्थित प्रमिला साहा को सम्मान मिलने पर उनके ज्येष्ठ पुत्र ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा प्रदत्त यह सम्मान मेरे लिए बेहद खास है।यह सम्मान पिता जी के सपना को पूरा करने में हमे मदद करेंगे।प्रभात साह ने कहा कि पिताजी का बच्चों को देश के बारे में जानकारी देना,देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने  व उनके शिक्षा के प्रति बेहद लगाव था उसे हम  अब पूरा करेंगे।मौके पर स्मृति शेष स्वतंत्रता सेनानी नकछेदी साह के पुत्र प्रभात साह,पंकज कुमार साह,बबलू साह, बेटी कुमारी रजनी ,अंशु माला ,बहु कुंजन गुप्ता, प्रिया भारती , गुड़िया कुमारी और पौत्री सिम्मी सौरभ,कुकी,दीपिक, राधिका,स्वेता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।