खैराड़ के ग्राम खीण्या में राठौर तेली समाज चतुर्थ विवाह सम्मेलन सम्पन्न
समाज में शिक्षा के प्रति जागृति दशा व दिशा बदलेगी – शोकीनचन्द राठौर

 अंचल राठौड़                                           
बून्दी 11 मई। बून्दी खेराड़ क्षेत्र के ग्राम खीण्या में  राठौर तेली समाज के चतुर्थ विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि राठौर तेली समाज प्रदेश अध्यक्ष शोकीनचन्द राठौर, अध्यक्षता राठौर तेली समाज जिलाध्यक्ष युवराज राठौर,  विशिष्ठ अतिथि राठौर तेली युवा सन्गठन बून्दी जिलाध्यक्ष अंचल राठौर एडवोकेट, राठौर तेली समाज कोटा जिलाध्यक्ष बाबूलाल राठौर, बून्दी राठौर छात्रावास अध्यक्ष गणेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष नियाल राठौर, गुलानिया समाज जिलाधयक्ष सौभागमल राठौर, देवली अध्यक्ष कैलाश, महिला नेत्री मोना राठौर थे। मुख्य अतिथि समाज के प्रदेशाध्यक्ष शोकीनचन्द राठौर ने कहा समाज में शिक्षा के प्रति जागृति दशा व दिशा बदलेगी। बुधवार को खीण्या में राठौर तेली समाज क़े चतुर्थ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर-वधु अपने भविष्य के साथ अपने परिवार के कल्याण के लिए संकल्प ले। अध्यक्षता राठौर तेली समाज के जिलाध्यक्ष युवराज राठौर ने कहा राजनीति में प्रवेश करने से पहले स्वयं मजबूत बने ताकि पद पर नही हो तब भी आप लोगो के दिलों में बसे रहे। विशिष्ठ अतिथि समाज के युवा सन्गठन जिलाध्यक्ष अंचल राठौर एडवोकेट, कोटा समाज जिलाध्यक्ष बाबूलाल राठौर ने कहा कि समाज में एक नेता बनाना होगा उस नेता को विधायक, सांसद बनाने का ले प्रण। अब समय बदला है अधिकारो के लिए हमे संघर्ष की जरूरत नही ऐसा बनने की जरूरत है ताकि अधिकार हमारे हो जाए। नियाल राठौर, गणेश राठौर, सोभगमल राठौर, कैलाश, मोना राठौर ने कहा कि सम्मेलनों मेँ विवाह से आत्मविश्वास जगता है जो समाज के कल्याण में प्रेरणादायी है। विवाह सम्मेलन में मण्डप प्रभारी कल्याण राठौर, सुरक्षा प्रभारी नन्दकिशोर राठौर, जनकपुरी प्रभारी रामराय राठौर, अयोध्यापुरी प्रभारी राजेश राठौर, मंच प्रभारी दुर्गालाल राठौर की देख रेख में सम्पन्न हुआ। विवाह सम्मेलन में बून्दी कर्माबाई अल्पबचत समिति की और से लगाई जिससे दिनभर शर्बत व शीतल जल की प्याऊ से सैकड़ों ने अपनी प्यास बुझाई। सम्मेलन संचालन सुरेश राठौर व चेतराम राठौर ने किया।