*सीवान के फिरोजपुर में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर दो पक्षो में तनाव*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
♨सीवान के रघुनाथपुर अंचल क्षेत्र के फिरोजपुर गॉव के कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर में दो पक्षो में तनाव होने की सूचना है.इस विवाद को लेकर एक पक्ष के शिवजी यादव , श्री राम यादव , बली राम यादव , सुदामा यादव , हरे राम यादव व पशुराम यादव समेत आधा दर्जन लोगो ने रघुनाथपुर अंचलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कब्रिस्तान की घेराबंदी में अधिक जमीन अतिक्रमण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
वही इस संबंध में अंचलधिकारी बृज बिहारी कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान की घेरावंदी पूरब में आन्दर रघुनाथपुर सड़क से 105 कडी़ छोडकर , पश्चिम में आठ फुट आवागमन का रास्ता छोड़कर तथा उतर व दक्षिण में रोड़ के किनारे से घेराबंदी करनी है. जो निमार्ण कर्ता को पसंद नहीं है इस मामले से दो पक्षो में तनाव की की स्थिती बनी है .श्री कुमार ने कहा कि जिला के वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी गई है. जिला के निर्देशन पर आगे की करवाई की जायेगी.
*👉इनपुट: सीवान/रघुनाथपुर से हरेन्द्र सिंह*




Recent Comments