पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पश्चिम चंपारण के राजेश्वर शर्मा अपनी फरियाद लेकर बेतिया पुलिस अधिक्षक के जनता दरबार पहुंचे। फरियादी धनकुटवा बलथर थाना निवासी राजेश्वर शर्मा वल्द स्वर्गीय शिवदेनी ठाकुर का खेत सन 1925 में खाता संख्या 62 खेसरा संख्या 1763 रकबा 7 कट्ठा जमीन फौजदार मिया वल्द बाला मिया एवं नौबत मियां वल्द बाला मियां के द्वारा रेहननामा लिया गया था। उस समय से जोत और शांतिपूर्ण ढंग से चला रहा था। इसी वर्ष उनके द्वारा लगाए गए गेहूं की फसल को फुलमान मिया वल्द हुसैन मिया, साहेब मियां वल्द हुसैन मियां व गुलाब मियां और कुछ आपराधिक छवि वाले द्वारा उनके फसल को लूट लिया गया था। जिसको लेकर राजेश्वर शर्मा द्वारा बलथर थाना में कांड संख्या 29/17 प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि साहेब मिया वल्द हुसैन मियां, गुलाब मिया वल्द हुसैन मियां व फुलमान मिया वल्द हुसैन मिया द्वारा इनके फसल लूटने के बाद भी कई बार मारपीट के लिए उतारू हैं और इस समस्या को लेकर उनके द्वारा जब थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। तो थानाध्यक्ष के माध्यम से फुलमान मिया, साहेब मिया व गुलाब मिया को चेतावनी दिया गया कि खेत में कोई पक्ष नहीं जाना है। उसके बाद भी इन तीनों भाइयों के द्वारा दबंग गई दिखाते हुए खेत पर कब्जा करने का प्रयास जारी रखे हैं। जिसको लेकर राजेश्वर शर्मा द्वारा बेतिया पुलिस अधिक्षक के जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे आवेदन दिया है। वही दूसरे विपक्षी से मुलाकात नही होने के कारण उनकी प्रतिक्रिया नही जानी जा सकी।





Recent Comments