ख़ान शैख़ून पर रासायनिक हमला, इस्राईल, सऊदी अरब और अमरीका के सहयोग का नतीजा थाः सीआईए के पूर्व एजेंट
खबरें देश विदेश  ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
अमरीकी गुप्तचर सेवा सीआईए के एक पूर्व एजेंट ने कहा है कि सीरिया के ख़ान शैख़ून क्षेत्र पर रासायनिक हमला, अमरीका के सिनेटर जाॅन मैककेन और सीआईए के पूर्व प्रमुख जाॅन बर्नन और इस्राईल व सऊदी अरब के सहयोग का नतीजा था।
इसी रासायनिक हमले को बहाना बना कर अमरीका ने सीरिया की शईरात सैन्य छावनी पर मीज़ाइल हमले किए थे जबकि सीरिया व रूस ने इस बात का कड़ाई से खंडन किया था कि सीरियाई सेना ने ख़ान शैख़ून पर रासायनिक हमला किया है। माॅस्को का कहना था कि सीरियाई सेना ने आतंकियों के एक शस्त्रागार को निशाना बनाया था जहां रासायनिक हथियार रखे हुए थे। सीआईए के पूर्व एजेंट राॅबर्ट डेविड स्टील ने अपने अनेक लेखों और साक्षात्कारों में ठोस तर्कों और दस्तावेज़ों के माध्यम से ख़ान शैख़ून हमले की पीछे की कहानी पर से पर्दा उठाया है।
उन्होंने कहा है कि अमरीका रक्षा मंत्री का यह दावा कि सीरिया की सरकार के पास अभी भी रासायनिक हथियार हैं, पूरी तरह से निराधार और झूठ है। उन्होंने कहा कि इस दावे और ज़मीनी सच्चाई में कोई समानता नहीं है और अमरीका ने यह हमला बात को दूसरा रंग देने के लिए किया है। सीआईए के पूर्व एजेंट राॅबर्ट डेविड स्टील ने कहा कि जानकार सूत्रों को पता है कि इस हमले की योजना, सेनेटर जाॅन मैककेन और सीआईए के पूर्व प्रमुख जाॅन बर्नन और ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हर्बर्ट मैकमिस्टर ने सऊदी अरब और इस्राईल के साथ मिल कर तैयार की थी।