आधे घंटे जल्दी होगी दिन की शुरुआत, ग्रामीण लेगे राहत की साँस
 हरनावदाशाहजी कस्बे में पेयजल आपूर्ति का समय बदला 
संजय चौरसिया ( Edited by azad nab )
हरनावदाशाहजी 24 मई। कस्बे में प्रतिदिन जलदाय विभाग द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति का समय अब बदल गया है। कस्बे में जलदाय विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति का समय प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे हुआ करता था जो अब 6:30 बजे हो गया है। गर्मी के दिनों में दिन की शुरुआत जल्दी होने से पेयजल आपूर्ति के समय मे परिवर्तन की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी जिससे सरपंच हेमंत दोलिया ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराकर समय परिवर्तन करवाया। कल 25 मई गुरुवार से सुबह पेयजलापूर्ति 6:30 बजे होगी जो करीब 1 घंटे तक रहेगी। दूसरी ओर नई बस्ती 49 मिल कॉलोनी मे पेयजल आपूर्ति 7:30 बजे से 8:30 बजे तक की जाएगी।  2 शिफ्ट में होने वाली पेयजल आपूर्ति से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। दिनचर्या की शुरुआत भी जल्दी हो जाएगी।