छपरा सदर अस्पताल मे अज्ञात बालक को कीड़ा काटने से बेहोशी के हालत मे पहुंचाया,लोगो ने मदद के लिये चंदे भी जुटाये 
————
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
———–
छपरा (सारण)
छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गोवर्धन दास के पोखरा के समीप अज्ञात बालक बेहोश पड़ा था ।शनिवार को ग्रामीणों की नजर बालक पर पड़ी तो कीड़ा काट रहे थे और ये बेशुध पड़ा हुआ था ।ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुवे सदर अस्पताल तक पहुँचाया और नगद डेढ़ हजार की राशि भी नज़दीक के मेडिकल स्टोर मे दवा के लिये सहायातार्थ जमा भी किया ।ये देखते ही कई पत्रकार अस्पताल पहूचे ।आधे दर्जन पत्रकारों ने शकील हैदर के नेतृत्व मे देखते ही देखते 100/- 200/-500/-कर हजार से भी अधिक राशि इक्कट्ठा कर दवा दुकान पर रखवाया ।सभी पत्रकारों ने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल इलाज शुरू कराया ।बालक समाचार प्रेषण तक बेहोश ही था ।
——–
न्यूज़ इनपुट -शकील हैदर ,पत्रकार (छपरा)