सारण :अवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी को ले आवेदकों ने किया विरोध प्रदर्शन

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवाने में जान बुझ कर विलंब करने को लेकरौ  प्रखंड के आरटीपीएस काउन्टर पर सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने हंगामा व प्रदर्शन किया. मालूम हो कि रासन कार्ड में बनवाने को लेकर आवासीय व आय प्रमाण बनवाना अनिवार्य होने की बात से उक्त आवेदकों ने आरटीपीएस काउन्टर कार्यालय खुलने के घंटों पहले सुबह आठ बजे ही सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष पंक्तिवार खड़े हो जाते हैं. यह सिलसिला एक सप्ताह से जारी है. आवासीय बनाने पहुची संध्या देवी , रामझरी कुअंर, शिवकुमारी देवी ,सिकन्दर भगत , ,सैदा खातून , रसीदा खातून ,रेणु देवी , सुमन देवी ,  अहिल्या देवी , जूवैदा खातून , रबीन्द्र माझी ,रामदेव महयो, दिनेश प्रसाद सहित दर्जनों आवेदकों का शिकायत था कि हम सब गरीबों को आज तक राशनकार्ड  नहीं बन पाया है. जिस कारण रासन – किरासन का लाभ हम सभी को नहीं मिल पा रहा है. जहां  राशन कार्ड में बनवाने के लिए आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने में काफी परेशान किया जा रहा है. कई दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद भी काउन्टर तक पहुंचना मुश्किल हो गया है. हंगामा की सुचना मिलते ही अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया. वहीं पूर्व प्रमुख सुनील राय ने भी पहल करते हुए आवेदकों को समझा बुझाकर शांत कराया. तथा इस बाबत मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय से फोन से बात कर उक्त समस्याओं से अवगत कराया. अमनौर थाना के एसआई अजय कुमार सिंह  मौके पर तैनात रहे.  हालांकि प्रखंड कार्यालय द्वारा इस प्रकार की कोई सुचना सुचना पट पर नहीं चस्पा है. इस मामले में बीडीओ बैभव कुमार ने बताया कि यहां आवेदन जमा करने या आवासीय प्रमाण पत्र व एफिडेविट की अनिवार्यता से संबंधित कोई आदेश नहीं आया है.  रासन कार्ड में नाम जुड़ने व हटाने की बराबर रहता है.  लाभूकों की ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है.