शिल्हौरी के शिलनिधि मंदिर में नवमी पर एक हजार लोगों ने किया सामूहिक हवन
——–
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण
मढ़ौरा (सारण)
नवरात्रि के नवमी तिथि पर शिल्हौरी के पौराणिक शिलनिधि मंदिर में माता के एक हजार उपासकों ने पंडित फेकू बाबा के नेतृत्व में हाथ से हाथ जुड़ाकर सामूहिक हवन किया I सामूहिक हवन कों लेकर शुबह से ही माता के उपासक मंदिर परिसर में जमा होने लगे I सैकड़ो की संख्या में स्त्री,पुरुष और युवा नौ दिन की उपासना के बाद कतारबद्ध होकर हवन प्रक्रिया से जुड़े और अपनी उपासना की समाप्ति के लिए पूर्णाहुती में भाग लिए I इस अवसर पर शक्ति उपासक पंडित फेकू बाबा ने कहा कि माता कि उपासना एक कठिन तपस्या है I माता के उपासक हृदय से दयालू किन्तु विपरीत स्थितियों में कठोरता वाले होते है I जो सच्चे उपासक होते है उन्हें माता कि कृपा मिलती है और वे सांसारिक परिस्थितियों का वेहतर ढंग से सामना करने में सक्षम हो जाते है I सामूहिक हवन घंटो चलती रही इस बीच शिव मन्दिर परिसर माता के जीवंत मंत्रों से गुंजित होता रहा I हवन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने और शक्ति उपासकों की सेवा में भागीरथ प्रसाद व अन्य सक्रिय रहे I
साभार – संजीव कुमार ( दैनिक भास्कर,मढै।रा )





Recent Comments