नौतन:-टी. एच. आर. के कम वितरण पर हंगामा 
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड के दक्षिण तेल्हुआ मे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या  124 वार्ड संख्या चार के जमकर सेविका आशा राय के खिलाफ हंगामा किया । वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य राधिका देवी एवं लाभुक महीला मिना देवी, कांति कुमारी, मधु देवी, राधिका कुअर, उमरावती देवी, शान्ति देवी, शिवकुमारी देवी, भिखरन देवी, सरस्वती देवी, ने बताया की केन्द्र  124 की सेविका आशा राय द्वारा पूरक पोषाहार का वितरण नही किया जाता है ।सरकार द्वारा निर्धारित चावल, दाल की मात्रा पूरा नही दिया जाता है । वही सभी लाभुको ने बताया कि आधा किलो चावल, ढाई सौ ग्राम दाल, ढेर सौ ग्राम सोयाबीन सेविका के द्वारा दिया जाता है । जब हमलोगो ने तीन किलो चावल, आधा किलो दाल की मांग किया तो सेविका द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो से भगा दिया गया । इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मे संचालित नब्बे प्रतिशत केन्द्रो पर पूर्ण रूप से वितरण नही किया जाता है ।  124 केन्द्र की सेविका आशा राय से बात करने पर उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रो पर दो किलो चावल, आधा किलो दाल, तथा ढाई सौ ग्राम सोयाबीन का वितरण होता है । वैसा ही वितरण मै भी करती हूँ । इस संदर्भ मे स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी सह् सी. डी. पी. ओ. कृष्णा राम ने बताया कि मै इसमे कोई कार्रवाई नही कर सकता हूँ । आपको जो समझ मे आए वह किजिए ।।