
22 साल पुराने हत्या के एक मामले में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को न्यायालय ने दिया दोषी करार, पुलिस ने पूर्व सांसद को किया गिरफ्तार
✍नवीन सिंह परमार
🍄राजद नेता व महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को हजारीबाग की अदालत ने गुरुवार को 22 साल पुराने हत्या मामले में दोषी करार दे दिया है. जिसके बाद उनकी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गौरतलब है कि प्रभुनाथ सिंह पर छपरा जिले के मशरख के तत्कालीन जनतादल विधायक अशोक सिंह की हत्या का आरोप था, जिनकी हत्या 1995 में पटना के स्ट्रैंड रोड में बम मारकर कर दी गयी थी.
इसी मामले में हजारीबाग अदालत ने आज उन्हें दोषी करार दिया है.
बतादें कि अशोक सिंह मशरक के विधायक थे, जिनकी हत्या की गई थी और इसका आरोप राजद सांसद रहे प्रभुनाथ सिंह पर लगा था. वर्तमान में प्रभुनाथ राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए हैं. वे बिहार के महराजगंज से सांसद रहे हैं.
हजारीबाग अदालत 23 जून को इस हाई-प्रोफाई मामले में सजा सुनाई गी.




Recent Comments