
राजेश उपाध्याय/दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।अमनौर प्रखण्ड के बुद्धिमान चौक हेला नहर पर एक समारोह आयोजित कर कॉमरेड भूपनारायण सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।समारोह का विधिवत शुरूआत भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड रामबाबू सिंह ने पार्टी का झंडोत्तोलन कर किया।तत्पश्चात समारोह में उपस्थित लोगों ने भूपनारायण बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि कॉमरेड भूपनारायण सिंह ग़रीबों, पीड़ितों व किसानों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे।वे चिकित्सा के माध्यम से भी लोगों की सेवा करते थे।आज उनके नहीें रहने से समाज को एक अपूरणीय क्षति हुई है। समारोह को मुख्य रूप से डाॅ. महात्मा प्रसाद गुप्ता, डा.के एन सिंह, मुखिया संजीव प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया रमेश कुमार यादव, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, रामप्रवेश पंडित, मुखिया ई.प्रतीक कुमार, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र सिंह, जीतलाल राय, अनिल सिंह, गौतम साह, रामजीनिश सिंह, राजसिंहासन राय, बृजकिशोर राय, दर्शनानंद, बसंत सिंह, अरविंद राय, मुकेश कुमार यादव, वरूण राय आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता अम्बिका राय व धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक बसंत कुमार सिंह ने किया।




Recent Comments