भीलवाडा पुलिस ने किया,चैन स्नैचिंग का खुलासा
दिलीप मेहता (Edited by आज़ाद नेब )
भीलवाड़ा शहर 25 मई। जिला पुलिस के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाडा व डीएसपी परवतसिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षु आरपीएस रोशनपटेल व सी आई प्रमोदशर्मा मय पुलिस टीम ने इलेक्ट्रोनिक माध्यम की मदद से अनिल पुत्र घनश्याम जाती बावरी 22 वर्ष निवासी अलाऊदीनपुर सामली ,, भरतपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । अनिल पिछले 2–3 माह से झुग्गी झोपडी शाहपुरा में रहकर अन्य साथियों दीपक. जयप्रकाश, नितिन, संजय , संजू व संदीप के साथ चैन स्नेचिंग की वारदाते उदयपूर, डुंगरपुर , चितौडगढ़ व भीलवाडा में कर रहा था । इसके दो साथी दीपक व संजय उदयपुर जेल में बंद है । भीलवाडा में इन्होंने 30 मार्च को संजयकालोनी सांगानेर रोड अमृतधारा हॉस्पीटल के पास तथा नीलकंठ महादेव मंदिर के पास हुई चैन स्नेचिंग का खुलाशा किया है । इन वारदातो में प्रयुक्त पल्सर गाडी को बरामद कर लिया है जो इनके साथी रेल्वे पार्किंग में खडी कर गये थे । इसके अन्य साथी है उनको पकडने में पुलिस टीम प्रयास कर रही है । इन्होंने चैन कहां कहां पर किसको बेची उसकी जांच की जा रही है । पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा व एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा ने पुलिस टीम को बधाई दी है । जानकारी के अनुसार पुलिस अन्य वारदातो में शामिल और लोगो का पता लगाने में जुटी है । जेल में बंद इसके साथियों को भी पुलिस वारंट के तहत लायेगी । पिछले दिनो 25 मार्च को मोदी ग्राउण्ड के पास हुई चोरी का भी खुलाशा हुवा है । अन्य साथियों को पकडने के लिये भी पुलिस टीम भेजी जा रही है ।




Recent Comments